बिहार: 440 कॉलेजों में स्नातक नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी

भागलपुर / पटना

बिहार के दस विश्वविद्यालयों के 440 कॉलेजों में स्नातक में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को इसे जारी किया। नामांकन 16 से 24 जुलाई तक होगा। मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र को उनके कॉलेज की जानकारी दे दी गयी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बार स्नातक नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर हुआ था। बोर्ड के पास स्नातक नामांकन के लिए कुल 4 लाख 11 हजार आवेदन आए थे। पहली मेरिट लिस्ट में तीन लाख 44 हजार छात्रों को शामिल किया गया है। शेष विद्यार्थियों के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। राजभवन में इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की फीस तय,जानिए कितना होगा खर्च

पहली मेरिट लिस्ट पर नामांकन 24 तक

पहली बार प्रदेशभर के 10 विश्वविद्यालयों के सभी कॉलेजों के लिए एक मेरिट लिस्ट जारी हुई है। नामांकन एक साथ होगा। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को 16 से 24 जुलाई तक नामांकन ले लेना है। जितनी सीटें खाली रह जाएंगी, उनके लिए तीन अगस्त को दूसरी और 22 अगस्त को तीसरी मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर सीटें खाली रह जाएंगी तो फिर आगे का नामांकन कॉलेज अपने स्तर से ले सकते हैं। बशर्ते पर छात्र का पंजीकरण ओएफएसएस (ऑनलाइन फैसिलेटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स) पर हो।

नामांकन की जानकारी मोबाइल और ई-मेल पर

जिन छात्रों का चयन पहली मेरिट लिस्ट में हुआ है, उन्हें बोर्ड द्वारा मोबाइल और ई-मेल पर जानकारी दी जा रही है। छात्र ओएफएसएस की वेबसाइट भी जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट www.ofssbihar.in पर बारकोड नंबर और मोबाइल नंबर डालने पर नामांकन सूची मिल जाएगी। इसके बाद प्रिंट निकाल कर छात्र नामांकन ले पाएंगे।

25 जुलाई को नामांकन की सूचना देनी है कॉलेजों को

24 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इस बीच कॉलेजों को नामांकित छात्रों की सूची ओएफएसएस पोर्टल पर 25 जुलाई तक अपलोड कर देनी है। ताकि नामांकन के बाद संबंधित कॉलेजों में रिक्त सीटों पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो सके। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर किसी खास कॉलेज में सीटें भर जाने पर दूसरे कॉलेज में नामांकन के लिए छात्रों को दोबारा से ओएफएसएस पर जाकर विकल्प भरना होगा।

GST कानून में हो सकता है व्यापक बदलाव, एक अक्तूबर से TDS भी देना होगा

नामांकन की जानकारी
पहली मेरिट लिस्ट जारी – 15 जुलाई
इस लिस्ट के आधार पर नामांकन – 16 से 24 जुलाई
दूसरी मेरिट लिस्ट के पहले कॉलेज चयन का विकल्प – 26 से 29 जुलाई
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी – तीन अगस्त
इसके आधार पर नामांकन – चार से 10 अगस्त तक
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी- 22 अगस्त
इसके आधार पर नामांकन – 23 से 27 अगस्त