प्रेम प्रसंग के चलते बेटी की जहर खिलाकर हत्या के बाद शव को खेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की मां पर दबाव बनाते हुए घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में दफन किए गए शव को बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है, जिसमें जहर से युवती की मौत की पुष्टि हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के मुताबिक टाउन थाना क्षेत्र के नेरी गांव की युवती का किसी लड़के से प्रेम संबंध था। परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इसलिए परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। प्रीति अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। दो-तीन दिन पूर्व लड़की ने कहीं से कीटनाशक पदार्थ खरीद कर अपने घर में ही उसका सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। प्रीति की मौत के बाद परिजनों ने उसके शव को गांव में ही दफना दिया। हालांकि इसकी भनक आसपास के कुछ लोगों को लग गई।

लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय चौकीदार को दी। चौकीदार के जरिए यह सूचना थाने तक पहुंची। इसके बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई। पुलिस पहले लड़की के घर पहुंची, जहां मां को छोड़ सभी लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने जब पूछताछ की तो मां ने बताया उनकी बेटी पटना में पढ़ाई कर रही है। इसके बाद महिला पुलिस लड़की की मां को हिरासत में लेकर लगातार दबाव देकर पूछताछ करती रही।

पूछताछ के दौरान लड़की की मां ने बताया कि उसे गांव से ही आधे किलोमीटर की दूरी पर दफनाया गया है। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की सुबह लड़की को बरामद किया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर ग्रामीणों की मानें तो परिवार वालों ने ही प्रीति को जहर खिलाकर हत्या कर दी और शव को गायब करने की नियत से गांव में ही दफना दिया। लड़की की मां को पुलिस हिरासत में रखा गया है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है।
