बिहार : राज्यभर में जल्द ही 5 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, जाइए इस आवेदन के लिए

भागलपुर / पटना

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है. राज्यभर में जल्द ही 5 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. गेस्ट टीचर की नियुक्ति की ये प्रक्रिया साल के शुरूआत से आरंभ हो जाएगी. इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने हाईस्कूलों में शिक्षकों को रखने के लिए तैयारी कर ली है. इस प्रस्ताव को बिहार कैबिनेट की बैठक में लाने की तैयारी चल रही है जिससे मंजूरी मिलते ही गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा.

ये आवेदन जिला स्तर पर लिए जाएंगे और उसी आधार पर नियुक्ति होगी. पहले भी बिहार के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, लेकिन हाईस्कूलों में अभी भी शिक्षकों की कमी है. स्कूलों में सबसे ज्यादा गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों के शिक्षकों की कमी है.

सरकार गेस्ट टीचर्स को अधिकतम 25 हजार रुपए वेतन देगी और अतिथि शिक्षक रखने के लिए जिला स्तर पर आवेदन लिये जाएंगे. आंकड़ों की मानें तो बिहार में उच्च और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों में लगभग 25 हजार शिक्षकों की कमी है इसमें से अकेले हाईस्कूलों में 17 हजार शिक्षकों की कमी है.

तो अगर आपने बीएससी, बीए, बीकॉम के साथ बीएड की डिग्री ले ली है तो तैयार हो जाइए इस आवेदन के लिए.