बिहार में यहाँ स्थापित होगी दुनिया की सबसे ऊंची गांधी प्रतिमा

भागलपुर / पटना

बिहार सरकार महात्मा गांधी को उनकी 143वीं जयंती पर शानदार श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रही है। राज्य सरकार ने राजधानी पटना में राष्ट्रपिता की 40 फुट ऊंची एक कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य सरकार के एक अधिकारी के.पी. रमैया ने कहा, ”दुनिया की सबसे ऊंची गांधी प्रतिमा पटना में स्थापित होगी।”

अधिकारियों के अनुसार, यह प्रतिमा शहर के मध्य ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्थापित की जाएगी।

फिलहाल गांधी मैदान में बापू की एक 12-15 फुट ऊंची प्रतिमा मौजूद है। यह प्रतिमा तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद द्वारा 1990 के दशक के मध्य स्थापित की गई थी।

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने दिल्ली के मूर्तिकार अनिल सुतार को पिछले वर्ष 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 25 टन वजन वाली इस प्रतिमा की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसे अगले महीने दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा।

अनिल के पिता राम सुतार अपनी गांधी प्रतिमा के लिए जाने जाते हैं, जिसे 50 से अधिक देशों में प्रदर्शित किया जा चुका है।