बिहार में गजबे : 25 साल बाद साधु के वेश में घर पहुंचा, पत्नी ने कहा मत जाइए, पैसे लेकर फिर गायब हुआ पति

भागलपुर / पटना

बेगूसराय. 25 साल पहले पत्नी को छोड़कर साधु बने पति ने वापस आकर पत्नी के ही 5 लाख ठग लिए। 40 साल की श्यामपरी देवी जिस पति को दिवंगत मान रही थी, वह अचानक 7 सितंबर को गुदड़ी बाबा के वेश में एक चेला के साथ घर पहुंच गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामाशीष के आने की सूचना मिलते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा। सब ने साधु के वेश में रामाशीष को पहचाना और रामाशीष ने भी दोस्तों और परिचितों के साथ पुरानी बातों को याद भी किया। खुद को विधवा मान रही श्यामपरी देवी पति को पाकर खुशी से फूले नहीं समा रही थी।

नाते-रिश्तेदार भी पहुंच गए। सभी ने रामाशीष से कहा अब हमें छोड़ कर नहीं जाइए। रामाशीष ने कहा कि मैं गृहस्थ बन सकता हूं, लेकिन मुझे गोरखपुर में एक में भंडारा करना होगा, जिसमें ढाई लाख का खर्चा आएगा।