बिहार: भोजपुर में तमंचे पर डिस्को, डांसर को भी थमाया पिस्टल, वीडियो वायरल..

भागलपुर / पटना

बिहार के भोजपुर में प्रशासनिक सख्ती के बावजूद तमंचे पर डिस्को का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें डांसर को हाथ में पिस्टल लेकर ठुमके लगाते देखा जा रहा है। कुछ युवक भी हथियार लेकर मस्ती में झुमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हर्ष फायरिंग किये जाने की भी चर्चा है। घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव का बताया जा रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिस्टल के साथ डांस का मामला सामने आने पर पुलिस एक्शन में आ गयी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सिकरौल गांव में दो रोज पहले एक तिलक समारोह में आर्केस्टा का कार्यक्रम था। उसमें डांस चल रहा था। उसी दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ा और डांसर को पिस्टल थमा दिया। डांसर भी हाथ में पिस्टल लेकर ठुमके लगाने लगी। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। वीडियो में डांस प्रोग्राम के दौरान कुछ अन्य युवकों को भी हथियार के साथ ठुमके लगाते देखा जा रहा है।

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान मे आया है। वीडियो सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय थाने के मामले और वीडियो की जांच करने का आदेश दिया गया है। वीडियो सही पाये जाने पर हथियार लेकर डांस करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।