बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी.. 26 अप्रैल से 8 मई तक होगी परीक्षा

भागलपुर / पटना

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB ) ने 12 वीं कंपार्टमेंट 2023 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 26 अप्रैल 2023 से आयोजित की जाएंगी। इस तारीख से शुरू होकर एग्जाम 8 मई 2023 तक चलेंगे। वैसे कैंडिडेट्स जिनकी इस बार 12वीं में कंपार्टमेंट आई थी, वो डेटशीट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जा सकते हैं। इसके अलावा बिहार बोर्ड के तरफ से ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी परीक्षाएं

बिहार बोर्ड 12 वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 26 अप्रैल से लेकर 8 मई 2023 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 9.45 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक। प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित होंगे।

BSEB ने 12 वीं कंपार्टमेंट 2023 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
BSEB ने 12 वीं कंपार्टमेंट 2023 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

छात्रों को परीक्षा के टाइम के अलावा पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिए हैं। नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

ऐसे करें अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाए।

स्टेप 2: होमपेज पर, बीएसईबी 12वीं कम्पार्टमेंट सह विशेष परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: छात्र अपनी लॉग इन डिटेल्स जैसे यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

स्टेप 6: छात्र परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अगर किसी भी छात्र-छात्राओं को असुविधा होती है। ऐसी स्थिति में बिहार बोर्ड द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 भी जारी किया गया है। इस पर कॉल कर प्रवेश पत्र संबंधित जानकारी छात्र प्राप्त कर सकते हैं