बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर रविवार (10 जनवरी, 20221) से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वार्षिक परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा दोनों तरह के एग्जाम में विद्यार्थी इसी एडमिट कार्ड से शामिल हो सकेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक के इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक और वार्षिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रिंसिपल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को देंगे
बिहार बोर्ड ने कहा है कि माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधान biharboardonline.com पर जाकर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से रविवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ उपलब्ध कराएंगे, ताकि विद्यार्थी इंटरनल एसेसमेंट/ प्रैक्टिकल परीक्षा एवं सैद्धांतिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित/अनुर्तीर्ण विद्यार्थी को विद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी नही किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2232074, 2232257 पर संपर्क किया जा सकता है।
बोर्ड अध्यक्ष की मानें तो नॉन सेंटअप वाले छात्र को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
Input: Live Hindustan
