बिहार : बैंक मैनेजर ने मोदी जी लिखा Letter- 2 दिन की छुट्टी चाहिए, पत्नी की हत्या करनी है

राष्टीय / अंतरराष्टीय

बक्सर: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में रुकना मना है. आप सिर्फ काम कीजिए और कुछ नहीं. ज्यादातर कर्मचारियों की यह समस्या रहती है कि उन्हें छुट्टी नहीं मिलती है. पर कोई कर्मचारी अगर अपनी पत्नी की हत्या के लिए छुट्टी मांगे तो क्या कहेंगे?

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुछ ऐसा ही मामला बक्सर से सामने आया है. एक बैंक मैनेजेर ने अपने अधिकारियों को तो छोड़िए राष्ट्रपति से लेकर पीएम तक को चिट्ठी लिख डाली. इस चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि पत्नी की हत्या करनी है इसलिए दो दिनों की छुट्टी चाहिए.

मुन्ना प्रसाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बकसड़ा के प्रबंधक हैं. उनकी पत्नी किडनी रोग से ग्रसित है और उनके इलाज के लिए प्रबंधक को छुट्टी नहीं दी जा रही थी. बार-बार मुख्य कार्यालय को छुट्टी के लिए आवेदन देने पर किसी अधिकारी ने झल्ला कर कह दिया था कि उन्हें अब पत्नी के सिर्फ दाह संस्कार के लिए ही छुट्टी दी जा सकती है.

लिखा गया पत्र.

इसके बाद अवसाद में आकर उसने प्रधान कार्यालय पटना को पत्र लिखते हुए इसकी प्रति राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और प्रधानमंत्री को भेज दिया.

यह पत्र अब वायरल हो गया है. इस पत्र में मुन्ना प्रसाद ने लिखा कि ‘मुझे अपनी पत्नी की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए सिर्फ दो दिनों की छुट्टी दी जाए’. मुन्ना प्रसाद के इस पत्र पर ऊपर से नीचे तक खलबली मच गई और तत्काल उसे छुट्टी दे दी गई.