बिहार : प्रेमी के प्यार में पागल थी बेटी, मां-बाप ने दिया साथ तो कर दिया पति का कत्ल

भागलपुर / पटना

पति को छोड़कर पत्नी प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और इसमें बाधा बनने के कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और इसमें उसके माता-पिता ने भी बेटी का साथ दिया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना पंडौल थाना क्षेत्र के घेघही गांव की है जहां एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति जीवछ पासवान ( 45) की हत्या कर दी। उसने इस घटना को मायके में ही अंजाम दिया। जीवछ पासवान बिस्फी थाना क्षेत्र के बिस्फी गांव का था और वह ससुराल आया था। जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

मामले की खुलासा करते हुए एसपी कामिनी बाला ने बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र निवासी मृतक जीवछ पासवान के पिता गंगा पासवान ने पंडौल थाना में अपने पुत्र के लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद 22 फरवरी को भिट्‌टी के शमौल के पास गन्ने के खेत में एक शव मिला जिसकी पहचान गायब जीवछ पासवान के रूप में की गई थी।

वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए जब इस संबंध में जब मृतक कि पत्नी कल्पना देवी से जब पूछताछ की गई तो उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त से पति के हत्या करवाने की बात को स्वीकारा है।

कल्पना से पहले और भी दो शादी कर चुका था मृतक

मृतक जीवछ की हत्या में उसके सास व ससुर ने भी अपने पुत्री का साथ दिया। मां-बाप अपनी पुत्री की शादी उसके प्रेमी कौशल के साथ कराना चाहते थे और विवाह कराने को लेकर पहले पति को मारने के लिए बेटी को उसकाया था। जिसके बाद सभी ने मिलकर जीवछ की हत्या कर दी। मृतक इससे पहले भी दो शादी कर चुका था और यह उसकी तीसरी शादी थी।

पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस हत्या के मामले में पंडौल थाना क्षेत्र के घेघही निवासी मृतक की पत्नी कल्पना देवी, नगर थाना क्षेत्र के भिट्‌ठी निवासी प्रेमी कौशल पासवान, नगर थाना क्षेत्र के शंभुआर निवासी अखिलेश कुमार, पंडौल थाना क्षेत्र के घेघही निवासी रामपरी देवी व गंगा पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।