बिहार: धारा 370 हटाने को लेकर कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में जश्न

भागलपुर / पटना

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर संसद में पेश सरकार के ऐतिहासिक प्रस्ताव पर सोमवार को कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में जश्न मनाया गया। खासकर युवाओं ने तिरंगा लहराकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अररिया के फारबिसगंज में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सोमवार को अपने ऐतिहासिक फैसले में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 को समाप्त करने एवं लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने का प्रस्ताव विधेयक राज्यसभा पेश किये जाने का अधिकांश शहरवासियों में हर्ष का माहौल हैं।

स्थानीय पटेल चौक पर राष्ट्रवादी युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए जमकर पटाखे फोड़े। युवाओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए भारत माता की जय के साथ-साथ मोदी-अमित साह के पक्ष में जमकर नारे लगाये।

इस मौके पर अविनाश कन्नौजिया अंशु एवं आदित्य भगत ने कहा की आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। केंद्र की मोदी सरकार में वर्षों बाद लोगों की आवाज़ सुनकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। युवाओं ने कहा की जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने से एक देश एक कानून का जो सपना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था उसे आज मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है।

इस मौके पर युवराज यादव, गोलू सिंह ,मनीष यादव, राजेश राज, गोपाल सोनू, राजा दास,संजय तालुकदार, चंचल सिन्हा, अभिनव राज, गोलू साह, राजू सिंह, मुरारी साह, संजय पांडे,संतोष मंडल आदि युवा मौजूद थे।

इस मौके पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज जम्मू कश्मीरी सही मायने में आजाद हुआ है। एक देश एक संविधान का सपना पूरा हुआ है। इसके लिए बलिदान देने वाले श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। सरकार के इस निर्णय पूरा देश खुश है।

तिरंगा लहरा कर जमकर खुशी मनायी
किशनगंज में शहर के गांधी चौक पर सोमवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहरा कर जमकर खुशी मनायी। बीजेपी के नगर अध्यक्ष डॉ सचिन प्रसाद ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।