बिग बॉस सीजन-12 की शुरुआत हो गई है. रियलिटी शो के विवादों से चर्चा में रहने वाले बिग बॉस-12 की इस बार की थीम ‘विचित्र जोड़ी है. बॉलीवुड के दमदार अभिनेता और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने ‘गुरु शिष्य’ की इस जोड़ी की बिग बॉस के घर में एंट्री कराई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के दो गायकों दीपक ठाकुर और पटना की उर्वशी वाणी की जोड़ी ने भी इस बार शो में जगह बनाई है. मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के रहने वाले गायक दीपक ठाकुर ने बॉलीवुड फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में गाए अपने एक गाने से पहचान बनाई है.

उवर्शी ने कहा- नहीं, हम दोनों कपल नहीं है
दूसरी तरफ, उर्वशी शास्त्रीय संगीत की वजह से दीपक के करीब आकर चर्चा के केंद्र में है. समस्तीपुर जिले की रहने वाली उर्वशी का परिवार पटना सिटी में रहता है. बिग बॉस में एंट्री से पहले जब सलमान खान ने दीपक और उसकी मुलाकात के बारे में पूछा तो उर्वशी ने कहा- वे दोनों पहली बार जू यानी चिड़ियाघर में मिले थे. तभी कार्यक्रम में एक गेस्ट ने कहा कि पटना के चिड़ियाघर में तो अक्सर कपल आते है, का चिड़ियाघर डेटिंग का हॉट-स्पॉट है. लेकिन, उवर्शी ने कहा कि वे दोनों कपल नहीं है. इस पर दीपक ठाकुर ने सलमान से कहा कि चिड़ियाघर में उर्वशी मगरमच्छ देख रही थी और वह भालू.
उवर्शी ने कहा- सलमान, मुझे शाहरुख से मिलवा दीजिए
उर्वशी ने सलमान से एक रिक्वेस्ट भी की. उन्होंने कहा कि वे शाहरुख से मिलना चाहती है. इसलिए प्लीज आप मुझे शाहरुख से मिलवा दीजिए.

दीपक ने कहा- मैं आपका जबरा फैन हूं
दीपक ने सलमान खान से कहा- मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, मैं आपको इंस्टा पर फॉलो करता हूं. मैंने आपको कई बार मैसेज पोस्ट किया कि जब भी आप फ्री होईयेगा तो मुझे कॉल कीजिएगा, लेकिन आज तक आपकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया.
जब लोगों ने कहा- ज्यादा बकैती मत करो
मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के आथर गांव के रहने वाले दीपक ठाकुर के पिता पंकज ठाकुर किसान हैं. गांव से दूर शहर में दीपक का परिवार किराए पर रहता है.
