बिहार के होनहारों ने लहराया अपना परचम, पटना का शुभ कुमार बिहार टॉपर… 99.99%

भागलपुर / पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन का रिजल्ट घोषित हो गया है। इसमें पटना का शुभ कुमार बिहार टॉपर बना है। बेली रोड में रहने वाले शुभ के पिता सुशील कुमार व्यवसायी हैं। शुभ विद्या मंदिर क्लासेज में जेईई की तैयारी कर रहा है। उसे 99.9972 परसेंटाइल हासिल हुआ है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेहरूनगर के शिवम राज को 99.9392 परसेंटाइल मिला है। उसके पिता सतीश प्रसाद सिंह जिला परिषद में क्लर्क हैं। उसने वर्ष 2018 में सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया था। उसकी मां सुषमा कुमारी घरेलू महिला हैं। शिवम के पिता चाहते हैं उनका बेटा आईएएस बने।

शनिवार देर शाम तक मिली सूचना के अनुसार, उज्ज्वल गोयल को 99.87 परसेंटाइल हासिल हुआ है। वह मेंटर्स एडुसर्व में जेईई की तैयारी करता है। वह अरवल के कुर्था का रहने वाला है। उसके पिता मनोज कुमार दुकान चलाते हैं। उज्ज्वल ने बताया कि वह दूसरे फेज की भी परीक्षा देगा। मेंटर्स एडुसर्व में तैयारी करने वाले उज्ज्वल दूबे को 99.85 परसेंटाइल मिला है। एक छात्र प्रवीण कुमार को भौतिकी में 100 परसेंटाइल मिला है। वह मूलत: सोनपुर का रहने वाला है। वैसे प्रवीण को टोटल 99.79 परसेंटाइल अंक हासिल हुआ है। वह 12वीं की परीक्षा देगा।

उसके पिता उदय साह किराना दुकान चलाते हैं। मां मंजू देवी घरेलू महिला हैं। मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। एक छात्र आलोक राज को 99.82 परसेंटाइल मिला है। आलोक पटना में ही रहकर तैयारी करता है। वैसे वह नालंदा जिले के एकंगसराय का रहने वाला है। आलोक के पिता उपेंद्र शर्मा किसान हैं। मां इंदू देवी घरेलू महिला हैं। मार्गदर्शन कोचिंग में तैयारी करने वाले अमन कुमार को 99.5839 परसेंटाइल मिला है। वह पटना का ही रहने वाला है।

बिहार के होनहारों ने लहराया अपना परचम

जेईई मेन में बिहार के होनहारों ने अपना परचम लहराया है। विद्या मंदिर क्लासेज पटना सेंटर से रेगुलर क्लास रूम प्रोग्राम से पढ़ाई करने वाला छात्र शुभ कुमार जेईई मेन में बिहार टॉपर बना है। इसकी जानकारी संस्थान की तरफ से दी गयी। शुभ कुमार को 99.9972380 परसेंटाइल मिला है। इसके अलावा मानस चौधरी को 99.9565127, ऋषभ कुमार को 99.9450358, शिवेंद्रु मिश्रा को 99.9447427 सहित 16 छात्रों को 99.5 परसेंटाइल से ज्यादा प्राप्त हुआ है।