राज्य के हाईस्कूलों में इस माह से शिक्षकों का नियोजन शुरू हो जाएगा। विभिन्न नियोजन इकाइयों के माध्यम से बहाली होगी। नियाेजन प्रक्रिया इसी माह से शुरू हाे जाएगी। उच्च व उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में 32 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सामान्य शिक्षकों के साथ कंप्यूटर शिक्षकों की भी बहाली होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सबसे पहले पांचवें चरण के तहत 2017 मेंं रिक्त रह गए पदाें पर बहाली हाेगी। इसके बाद बाकी पदाें के लिए शिक्षा विभाग जल्द नियोजन कैलेंडर जारी करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार काे मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

इसी दाैरान यह निर्णय लिया गया। सीएम ने शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ अगले साल से सभी पंचायतों में उच्चतर माध्यमिक स्कूल शुरू कराने का निर्देश दिया। अभी करीब 2500 पंचायतों में हाईस्कूल नहीं हैं। राज्य में 8400 पंचायत हैं।
