बिहार की बेटी प्रियंका सोनी छात्राओं का गोल्ड मेडल चयन के लिये चयन, पटना में होगी सम्मानित

भागलपुर / पटना

राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय से डिप्लोमा उत्तीर्ण दो छात्राओं का चयन गोल्ड मेडल के लिए किया गया है। अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल की सूची में इन दोनों छात्राओं का चयन किया गया है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा 28 सितंबर 18 को विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी विश्वविद्यालय द्वारा राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में डिप्लोमा इन हेल्थ केयर की डिग्री वर्ष 2016 एवं वर्ष 2017 में प्रियंका कुमारी एवं सोनी कुमारी ने सर्वाधिक अंक से उत्तीर्णता हासिल की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सूची जारी कर दी है। इन्हें पटना में 28 सितंबर को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। मालूम हो कि कम्युनिटी कॉलेज के हेल्थ केयर विभाग से 2015-16 में जिले के विराटपुर निवासी सुधीर प्रसाद ¨सह की पुत्री प्रियंका कुमारी एवं वर्ष 2016-17 में पंचवटी चौक निवासी स्व. अशर्फी लाल दास की पुत्री सोनी कुमारी ने डि¨स्टक्शन मार्क हासिल किया। इन दोनों छात्राओं को गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में चयन किए जाने पर राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में हर्ष व्याप्त है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो मेजर अनिल कांत मिश्र ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक साथ दो-दो छात्राओं का चयन गोल्ड मेडल के रूप में करना यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं की लगनशीलता के कारण ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल की। हर्ष जतानेवालों में नोडल पदाधिकारी डा. अरूण कुमार खां सहित डा रामबल्लभ झा, डा किशोरनाथ झा, सुशील कुमार झा, रेवती रमण झा, सुमित मिश्रा, मो सोहराब आलम, रमन साह आदि शामिल हैं।