कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला जारी है. शहर के पटना एम्स अस्पताल में बुधवार को 78 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद की कोरोना से मौत हो गयी. मृतक गोपालगंज जिले के निवासी थी. बीते नौ दिन से पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा था. एम्स अस्पताल के कोविड वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि सांस लेने मे तकलीफ के अलावा हृदय आदि बीमारी से ग्रस्त थे. एम्स मे आने के बाद डॉक्टरों ने
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एंटीजन व आरटीसीपीआर जांच करायी थी, दोनों ही जांच में मृतक पॉजिटिव पाये गये थे. वही वर्तमान में सिर्फ एक महिला मरीज कोविड वार्ड में भर्ती है. वही दूसरी ओर बुधवार को पटना जिले में कोरोना के आंकड़े कम दर्ज किये गये. 24 घंटे के अंदर पटना जिले में सिर्फ तीन मरीज कोविड पॉजिटिव पाये गये. इसमे एक मरीज गोला रोड व दूसरा मरीज घोसवारी इलाके का रहने वाला है.
