बिहपुर में सलाना उर्स आज से, जुटेंगे कई मौलाना, जलसा व कव्वाली का आयोजन-Naugachia News

बिहपुर

बिहपुर। प्रखंड के खानका-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में सूफी संत (धर्मगुरु) हजरत बाबू नेहाल अहमद खां फरीदी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना दो दिवसीय जश्ने-ए-मेराजे मुस्तफा व उर्स-ए-पाक बाबू हुजूर व दस्तार-ए-हुफ्फाज बुधवार तीन व चार अप्रैल को मनेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उर्स-ए-पाक व जलसे का संचालन खानका-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं जेरे कयादत नायब सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां करेंगे। फरीदी ने बताया कि मौके पर जलसा व कव्वाली का आयोजन भी होगा। जलसे में कई मौलाना शिरतक करेंगे। .