बिहपुर में खेलदिवस पर बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

EVENT

बिहपुर । सोमवार को खेलदिवस के मौके पर नवगछिया बाल बैडमिंटन के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार सांयोजन में बिहपुर  प्रखंड के रेलवे मैदान पर हरसाल की तरह  बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही इस मौके पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य मोईन राईन, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पुअनि आशुतोष कुमार, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह आदि द्वारा 15 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया।

वहीं थानाध्यक्ष ने  खिलाड़ियों से कहा कि मेजर ध्यानचंद के खेल कौशल के साथ उनके राष्ट्रीयता के बोध को जीवन में उतारें  और उसे अपने जीवन का प्रेरणा बना लें। सम्मानित होने वाले राष्ट्रीय  खिलाड़ियों में अंकित, अविनाश, राज अभिषेक, अजीत, सूरज, बिट्टू, अमन, आदित्य, पुष्कर, गुलशन, अमित, सन्नी व आशीष आदि समेत अन्य कई खिलाड़ी शामिल थे।