नवगछिया : पदस्थापित दारोगा ने पत्नी को घर से निकाला.. पत्नी ने कोट का दरवाजा खटखटाया

Crime Reoprts

बिहार पुलिस के एक दारोगा के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही सिविल कोर्ट दलसिंहसराय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय के न्यायालय में विविध वाद दाखिल कर दारोगा पति समेत सास व देवर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। जानकारी के अनुसार जिले के विद्यापतिनगर थानांतर्गत एक गांव की पीड़ित महिला ने दायर मुकदमा में आरोप लगाया है कि मेरी शादी उजियारपुर थाने के लखुआ पतैली गांव के स्वर्गीय राम स्वार्थ चौरसिया के पुत्र बिट्टू कुमार कमल के साथ दो वर्ष पूर्व 2019 हुई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी के समय पति रेलवे ग्रुप डी में पदस्थापित थे। जैसे ही मेरे पति बिट्टू कुमार कमल का सेलेक्शन बिहार पुलिस के दारोगा में हुआ, ताे वे दहेज में 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। इनकार करने पर मुझे शारीरिक, आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अपने साथ रखने से इनकार करने लगे। महिला ने जबरन गर्भनिरोधक दवा खिलाने तथा दूसरी शादी करने की धमकी देने का आरोप लगाया।

पीड़िता ने पूर्व में भी अपने पति, सास सुनीता देवी व देवर बबलू कुमार पर दहेज नहीं देने पर शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित का आरोप लगाते हुए विद्यापतिनगर थाना कांड एवं महिला थाना कांड दर्ज कराने की बात अंकित कराई है। फिलहाल दारोगा बिहपुर थाना में पदस्थापित है।