नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर के वेश्म में शुक्रवार को बीएलबीसी की बैठक में बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के खाता खोलने में कोताही बरतने वाले प्रबंधक पर कारवाई होगी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ ने की. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के सभी बैंक प्रबंधक को बाढ़ पीड़ितों के जिन परिवार का खाता नहीं है संबंधित क्षेत्र एरिया के बैंक प्रबंधक पंचायत में शिविर लगाकर खाता खोले. जिसमें बाढ पीड़ितों को सहयोग राशि खाता में आरटीजीएस के माध्यम से मिलेगा. मौके पर, स्टैटक बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार, यूको बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार, ग्रामीण बैंक प्रबंधक रणबिजय सिंह कृषि समन्वयक पंकज कुमार ,प्रखंड प्रमुख रिंकू यादव, जिलापार्षद उषा मिश्रा सहित अन्य थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

