बंगाली लड़के ने मिस कॉल देकर भागलपुर की एक लड़की से बात करना शुरू ही किया था.. कि

भागलपुर / पटना

भागलपुर: बंगाल के एक लड़के ने मिस कॉल देकर भागलपुर की एक लड़की से बात करना शुरू किया. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम परवान पर चढ़ा. प्रेमी पर भरोसा कर प्रेमिका अपने घर से दो लाख रुपया व जेवर लेकर साथ भाग चलने के लिए अपने घर से निकल गयी. प्रेमी ने मौके का फायदा उठाया और प्रेमिका को छोड़ रुपया व जेवर लेकर फरार हो गया. इस दगाबाजी से परेशान लड़की तिलकामांझी थाना पहुंच प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आवेदन में कहा कि कुछ दिन पहले उसे देखने शादी के लिये लड़के वाले आये. उन लोगों ने उन्हें पसंद किया. इसके बाद उसके परिजन लड़का को देखने जाने वाले थे. दोनों को अगर सब कुछ पसंद आ गया, तो शादी जल्द हो जायेगा. इसकी जानकारी उसने अकाश को दी, कहा कि वह अपने घर वालों को नहीं रोक सकती. गरीब घर की लड़की हूं कब तक परिवार वाले उसे कुंवारी रखेंगे. घर में सभी लड़की की शादी हो चुकी है. अब उसकी शादी ही बची है. हम तुम से प्यार करते हैं, तेरे बिना नहीं जी पायेंगे, कुछ करो. इस पर अकाश ने कहा कि घर से कुछ रुपया लेकर उसके पास आ जाओ, हम लोग यहां से निकल जायेंगे. अकाश की बात में वह आ गयी. शादी के लिए रखे दो लाख रुपया और जेवर लेकर उसके किराये के मकान में 28 मार्च को आ गयी. अकाश ने उसे देख कर कहा कि अभी कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा है. इसे खत्म होते ही वे लोग शादी कर लेंगे।

युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि दो लाख रुपया और जेवर को देख अकाश ने कहा कि इसे उसके दोस्त के पास रख देते हैं. क्योंकि 10 दिन के अंदर हम अपने कमरे को बदलने वाले हैं. इसके बाद अपने एक यु ने भरोसा दिय दोस्त को ऑटो से बुलाकर जेवर व उसे दे दिया. इसके बाद बाइक से दूसरे दो फरार हो गया. इसके बाद वे आकाश को व काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला।