पूर्णिया : एक्स गर्लफ्रेंड की अश्लील तस्वीर वायरल करने वाला गिरफ्तार.. ब्लैकमेल करता था; आरोपी बोला- पैसा मांगती थी

भागलपुर / पटना

प्रेमिका के साथ अंतरंग संबंधों का फोटो वायरल करने के आरोप में बेगूसराय पुलिस ने पूर्णिया से एक युवक को बुधवार के शाम गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर बरहरा कोठी स्थित ओरलाहा गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह के पुत्र अभिनव राज के रूप में हुई है। 4 नवंबर को बेगूसराय के लोहियानगर ओपी क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने अश्लील फब्तियां कसने फोटो वायरल करने व ब्लैकमेलिंग की FIR कराई थी। इस संबंध में आइटी एक्ट की धारा 66 ई व 67 ए के तहत प्राथमिकी (748/ 21) दर्ज की गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाने में दर्ज FIR के अनुसार, चार वर्ष पूर्व अभिनव ने उससे संबंध बनाया था। इसी दौरान उसने तस्‍वीरें बना ली थी। इधर प्रेमिका की शादी हो गई लेकिन उसने पीछा नहीं छोड़ा। शादी के बाद भी वह फोन करता रहा। मिलने का दबाव देता रहा। रुपये भी मांगता था। लेकिन जब वह आजिज हो गई तो उसकी बातें मानने से इंकार कर दिया। दोनों में इसके बाद विवाद हो गया। तब वह संबंध बनाने के दौरान ली गई तस्‍वीरें महिला की बहन और अन्‍य स्‍वजनों को भेजना शुरू कर दिया।

आरोपित का आरोप,कहा- अक्सर करती थी पैसे की डिमांड

इधर, गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि खगड़िया के एक स्कूल में वे दोनों साथ पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। लेकिन उसकी शादी दूसरी जगह हो गई। प्रेमिका का पति परदेस चला गया। शादी के बाद भी उन दोनों का रिश्‍ता कायम रहा। प्रेमिका अक्‍सर उससे पैसे मांगती थी। बीते दुर्गापूजा के दौरान उसने बेगूसराय लाकर प्रेमिका को सामान की खरीदारी कराई थी। लेकिन बार-बार पैसे मांगने के कारण दोनों में विवाद हो गया।

इसी दौरान गुस्‍से में उसने आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर दी। इस संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता सह नगर थानाध्यक्ष अभयशंकर ने बताया कि अश्लील फोटो वायरल करने से संबंधित मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपित के मोबाइल में पीड़िता की अश्लील तस्वीर व वीडियो भी मिला है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।