जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिल पर हुए आतंकी हमले को लेकर बयान देना पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को भारी पड़ गया है। बयान के बाद लोगों के निशाने पर आए सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्चना पूरण सिंह शो में नजर आएंगी जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिद्धू के इस बयान के बाद ट्विटर पर लोगों ने कपिल शर्मा शो में उन्हें हटाने की मांग की थी। जिसके लिए ट्विटर पर लोगों ने #boycottTheKapilSharmaShow अभियान शुरू कर दिया था। लोगों ने शो को तब तक ना देखने की अपील की थी जब तक सिद्धू को इससे हटा नहीं लिया जाता।

दिलचस्प बात यह है कि 2017 में द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू के बीमार पड़ जाने के बाद अर्चना पूरन सिंह ने उनकी जगह ली थी। यह पहली बार नहीं है जब सोनी टीवी ने किसी विवाद को लेकर स्टैंड लिया है। इससे पहले अनु मलिक का नाम मीटू में आने के बाद उन्हें इंडियन आइडल 10 के जज के पद से हटा दिया गया था।
