बिहार पुलिस की ओर से विवि के बहुद्देशीय प्रशाल में सोमवार को आयोजित शराबबंदी अभियान की जन जागरण सभा में पुलिस महानिदेशक (बीएमपी व पुलिस एकेडमी) गुप्तेश्वर पांडेय ने पाकिस्तान को भारत का सगा भाई बताया। डीजी ने कहा कि पाकिस्तान दुश्मन नहीं है। वहां के सियासी लोगों ने दोनों देशों के बीच नफरत की दीवार पैदा कर दी है। पाकिस्तान से तो रोटी और बेटी का रिश्ता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीटीएस ग्राउंड में पूर्ण शराब बंदी अभियान के जागरूकता जुलूस की अगुवाई करते डीजी गुप्तेश्वर पांडेय और उनके साथ सेल्फी लेते पुलिस के जवान।
तिलकामांझी भागलपुर विवि के बह्ुद्देशीय प्रशाल में दीप प्रज्वलित कर जन जागरण सभा का उद्घाटन करते डीजी
गुप्तेश्वर पांडे, कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी विकास वैभव, डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी आशीष भारती।
जागरूकता| शराब बंदी की जन जागरण सभा में बोले गुप्तेश्वर पांडेय, कहा-आज सबसे बड़ा खतरा नशा से
दो हजार युवाओं ने अभियान से जोड़ने का लिया संकल्प
यह अलग बात है कि कश्मीर के लिए पाकिस्तान ने चार बार लड़ाई की, लेकिन एक भी बार वह सफल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ा खतरा नशा से है। इससे देश खोखला हो रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया है। युवाओं को शराबबंदी अभियान से जोड़ा जा रहा है। सभा में उन्होंने नशा मुक्त हो बिहार, जय बिहार-जय बिहार का नारा दिया। इससे पूर्वकार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार कहा कि अब तक 16 जिलों में डीजी गुप्तेश्वर पांडेय जनजागरण सभा कर सात हजार युवाओं को इस अभियान से जोड़ चुके हैं। भागलपुर से भी कम से कम दो हजार वोलेंटियर्स तैयार होना चाहिए।

केवल दंड देने से सफल नहीं हो सकता है यह अभियान डीआईजी विकास वैभव ने वैदिक काल से लेकर स्वतंत्र भारत तक शराब और नशा बंदी के बारे में बताया। कहा कि ऋगवेद दर्शन में जुआरी की पत्नी के विलाप को दर्शाया गया है। महाभारत काल में ब्राह्मणों के लिए मद्य निषेध था। इसके बाद के काल में दंड का प्रावधान किया गया था। नशा सेवन से विवेक शून्य हो जाता है। यह अभियान केवल दंड देने से सफल नहीं हो सकता है। इसके लिए जन जागरण की जरूरत है। डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि शराबबंदी अभियान को केवल सरकारी योजना बना कर लागू करने से सफल नहीं हो सकते हैं। जब तक इस अभियान को समाज आत्मसात नहीं करेगा, तब तक शराबबंदी सफल नहीं हो सकता है।

एसएसपी शराब से बढ़ता है आर्थिक बोझ स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर आशीष भारती ने कहा कि पूर्ण नशाबंदी आवश्यक है। इससे खास कर महिलाओं को फायदा होगा। इससे हर घर में आर्थिक बोझ और लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। जन जागरण सभा के जरिए समाज में यह मैसेज जाए कि शराबबंदी राज्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है। मंच का संचालन सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सीटीएस के प्राचार्य राजीव रंजन ने किया। इससे पहले डीजी के नेतृत्व में जागरूकता जुलूस सीटीएस नाथनगर से निकाला गया, जिसमें सीटीएस के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पुलिसकर्मियों के साथ पूर्ण शराबबंदी का नारा लगाते हुए डीजी पैदल सभास्थल तक पहुंचे।
