बोरिंग रोड के आनंदपुरी स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की छत से मंगलवार सुबह एक युवती ने छलांग लगा दी। हॉस्टल के कर्मियों ने आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए राजापुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची एसकेपुरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी विजय सिंह की बेटी नेहा सिंह(23) के रूप में हुई है। नेहा बीए पास करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी।


थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को नेहा के पिता विजय सिंह ने आनंदपुरी स्थित गर्ल्स हॉस्टल में नामांकन कराया था। मंगलवार को उसकी छत से कूदने की सूचना मिली। मृतका के पिता शव लेकर घर चले गए। उन्होंने किसी पर कोई प्राथमिकी नहीं करायी है।
