पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 8 जनवरी तक बंद.. सभी स्कूलों में पाबंदियां लागू

भागलपुर / पटना

बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. बिगड़ते मौसम से होने वाले खतरे को देखते हुए राजधानी पटना के सभी स्कूलों में पाबंदियां लागू कर दी गई है. कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को छात्रों के लिए बंद करने का फैसला जिला प्रशासन ले लिया है. इसे लेकर पटना डीएम ने आदेश जारी किया है. जिसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि आठवीं तक के बच्चों के लिए पटना के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलें बंद रहेंगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना डीएम के जारी किये गये आदेश में ये साफ किया गया है कि बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा असर पड़ सकता है. इसलिये आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पटना के स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश 3 जनवरी यानी सोमवार से ही प्रभावी हो जाएगा. बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार को ठंड ने जबरदस्त तरीके से अपने आगोश में ले लिया है.

गौरतलब है कि बिहार में ठंड का प्रकोप अब बढ़ रहा है. कोल्ड डे जैसे आसार भी अब लगने लगे हैं. शनिवार को राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी अधिक ठंड महसूस किया गया. दिन में धूप का दर्शन लोगों को दुर्लभ रहा. वहीं मौसम मामले के जानकार बताते हैं कि सतह से 1.5 किमी उपर पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. इस प्रवाह से अगले दो से तीन दिनों में सूबे के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार हैं.