नवोदय वार्षिकोत्सव समारोह का का सॉसद ने किया उद्घघाटन, बैंडबाजे के साथ स्वागत-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगड़पारा में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घघाटन क्षेत्रीय सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ,प्राचार्य डा.ब्रजेश कुमार,कांग्रेस जिला महासचिव कुंदन यादव, राजद जिलाध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ,सांसद प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह,मुखिया नरेंद्र कुमार,समाजसेवी निखिल चौधरी ने सामुहिक रुप से द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में सांसद ने अपने संबोधन में कहा की शुद्ध पानी के लिए विद्यालय में आरओ प्लांट लगाया जाएगा.नवोदय परिसर के अंदर बने सड़क की मरम्मत की बात कही.प्राचार्य के द्वारा अतिथि का स्वागत छात्रों द्वारा बिधालय के मुख्य द्वार से बैंडबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक स्वागत किया गया.साथ ही पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया.प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धि को सिलसिलेवार तरीके से रखा.साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय की समस्याओं सेभी अतिथियों का परिचय कराया.

मनभावन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के नोनिहालों ने प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब तालियों बटोरे।.सांसद महोदय कुछ छात्रों को उनकी उप्लब्धियों के लिये पुरुस्कृत किया.सांसद ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मनोयोग से कार्य करने पर जोर देना चाहिए.उन्होंने कहा बड़े से बड़े लक्ष्य को पाने के लिए कदम बढाइये सफलता जरूर मिलेगा.

विद्यालय के समस्याओं को सुलझाने में भरपूर सहयोग देने का आशवासन दिए.मौके पर राजद जिलाध्यक्ष डा. तिरुपति नाथ यादव,अशोक यादव,अवनीश जी,नरेंद्र कुमार,सत्यम प्रिदर्शी,बैरिस्टर सिंह,केदार शर्मा,महेंद्र प्रसाद सिंह,सकलदेव सिंह,सतेंद्र सिंह,चंद्रशेखर आजाद,केदार शर्मा शिक्षक आरएन ठाकुर, बिसु झा, एसके झा, आशुतोष दुबे,बीके सिंह, बीके गुप्ता, अजीत कुमार,पीएन पांडे आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही.साथ ही विद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र छात्रों का सहयोग सराहनीय रहा.