खरीक :खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर प्रखंड मुख्यालय के समीप मोटरसाइकिल के धक्के से प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार बुरी तरह घायल हो गए जख्मी हालत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाइक पर सवार खरीक के प्रभारी बीएओ अनिल कुमार एवं दूसरे बाइक पर सवार कुरसेला टीकापट्टी निवासी उमेश कुमार साह की पत्नी अंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन बच्चा आंशिक रूप से चोटिल हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ सुधीर कुमार,सीओ विनय शंकर पांडा मौके पर पहुंच कर घायल बीएओ को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया.
