नवगछिया|मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की दर्शनशास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ सुनंदा सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण झा ने किया। इस मौके पर शिक्षक संघ की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ, दुर्गामाता की तस्वीर, रामायण और कलम भेंट कर सम्मान किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके साथ किए कार्य के बीते पलों को ताजा किया। मौके पर अभाविप की ओर से कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह, कॉलेज मंत्री आकांक्षा चौधरी एव एनसीसी प्रमुख संध्या कुमारी ने सुनंदा मैडम को पुष्पगुच्छ भेंट किया और आशिर्वाद लिया।

मौके पर प्राचार्या डॉ कुमारी सुदामा यादव , पूर्व प्राचार्या प्रेमशीला शरण, डॉ भावना झा, डॉ रीता कुमारी, डॉ आरती कुमारी, डॉ राजीव सिंह, डॉ नूतन कुमारी, डॉ अंजू कुमारी, अमरेन्द्र सिंह, डॉ सुशील कु मण्डल, हिमांशु शेखर मिश्र ,शानु सर सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
