नवगछिया : 577 लीटर अंग्रेजी शराब से लदा पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया । खरीक पुलिस ने बुधवार की देर रात खरीक प्रखंड मुख्यालय के सामने छापामारी कर शराब लदी पिकअप जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक मो. सुफ्यान अंसारी झारखंड के गोड्डा जिला का निवासी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार की देर रात अवैध शराब की सूचना पर खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ खरीक चौक पहुंचे। जहां प्रखंड मुख्यालय तक अलग-अलग हिस्सों में बंटकर वाहन की तलाश में जुट गए।

इसी दौरान पुलिस को देखा एक पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में 577 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार्रवाई में नवगछिया डीआईयू प्रभारी अमित कुमार भी टीम के साथ शामिल थे।