नवगछिया : सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा विभाग के प्रधान सचिव अरुण सिंह के साथ बाढ़ के खतरे की आशंका को देखते 55 करोड़ रुपए खर्च कर इस्माइलपुर-बिंद टोली बांध पर किए गए कटावरोधी कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बाद किए गए कार्यों पर संतोष जताया और कहा कि अच्छा काम हुआ है। इस दौरान उन्होंने बांध के स्पर 9 का निरीक्षण किया और वहां किए गए बोल्डर पीचिंग के कार्य देखा और कार्यपालक अभियंता से किए गए कार्यों की जानकारी ली। मंत्री का दौरा पहले से तय था। इस्माइलपुर-बिंदटोली स्पर संख्या 1 से 9 तक किए गए कार्यों को देखना था। पर ठेकेदार व अभियंताओं ने पहले से स्पर संख्या 9 व 6 को दिखाने की तैयारी की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समय कम रहने के कारण मंत्री स्पर संख्या 9 ही देख पाए। बाकी स्परों तक पहुंच ही नहीं पाए। बाकी स्परों की जानकारी कैंप कार्यालय में बैठकर अभियंताओं से ले ली और कमियों को दूर करने का दिशा-निर्देश दिया। बैठक में मंत्री ने सरकार दिशा-निर्देश से अफसरों को अपडेट कराया। मौके पर अफसरों को बाढ़ के खतरों से निपटने को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया। इसके मद्दे नजर लोगों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले इंतजामातों की तैयारी कर लेने, ऊंचे स्थानों को चिह्नित करने, नाव और नाविकों की लिस्टिंग कर लेने, जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक करने, पशुओं के दवा और उनके चारे की व्यवस्था करने सहित जो भी इंतजाम किए जाते हैं, उसकी तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। इस दौरान गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, थाना प्रभारी सहित कई नेताओं के अलावा जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसके पहले अपने तय कार्यक्रम 3 बजे की जगह करीब 5 बजे मंत्री बिंंद टोली पहुंचे। जहां ठेकेदार जैन प्रकाश ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया।

ग्रामीणों ने की स्लूइस गेट बनाने की मांग : ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया और एक स्लूइस गेट के निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे मुख्यमंत्री ने भेजा है। यहां का हाल जाने आया हूं। आपने जो डिमांड किया है, उसे सरकार के सामने रखूंगा। जो भी बन सकेगा, उसे हर संभव करने की कोशिश करुंगा। ग्रामीण सह जदयू नेता साकेत बिहारी ने जल संसाधन मंत्री को आवेदन देकर बलमोत्तर बांध पर स्लूईस का निर्माण कराने का मांग किया। मौके पर ग्रामीण चिरंजीवी राय, नवीन कुमर, गुलशन मंडल आदि थे। इसी दौरान ग्रामीण नवीन कुंवर ने मंत्री से स्पर संख्या 9 से कुरसेला तक बांध निर्माण कराने की भी मांग की। तर्क दिया कि यदि यह बांध बन जाए तो, इस बांध से होकर भागलपुर से सीधे कुरसेला तक का रास्ता आसान हो जाएगा और बाढ़ का पानी भी क्षेत्र में नहीं आएगा। इस पर मंत्री ने कहा अभियंता से बात करेंगे।
खरीक के चोरहर बागजान तटबंध का मंत्री ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
खरीक| शनिवार की देर शाम कोसी नदी किनारे बने तटबंध का निरीक्षण करने जल संसाधन मंत्री संजय झा अपने विभागीय अफसरों को एक्सपर्टों के साथ चोरहर घाट पहुंचे। जहां उन्होंने एन्टीरोजन कार्य के तहत बनाए गए स्पर की जांच की। एक्सपर्ट से उसकी मजबूती की विस्तार से जानकारी ली। इसे बाद मंत्री ने कटावरोधी कार्य को संतोषप्रद बताया। हालांकि इस दौरान मंत्री के साथ मौजूद सीनियर अफसरों ने स्थानीय अफसरों को बनाए गए स्लोप में कुछ सुधार करने का निर्देश दिया।

कहा कि इस तरह सुधार होना चाहिए कि ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानियां उत्पन्न नहीं हो और तटबंध सुरक्षित रहे। तटबंध निरीक्षण को पहुंचे मंत्री ने बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया कि नवगछिया समेत पुरे कटिहार डिवीजन में अबतक कुल 43 जगहों पर कटावरोधी कार्य पुरा हो गया है। सभी जगह कार्य संतोषप्रद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश में नदी किनारे बने सभी तटबंधों पर सरकार की पैनी नजर है। सरकार हर स्थिति पर नजर रख रही है।
नारायणपुर के कहारपुर में कटावरोधी कार्य शुरू कराने का दिया आदेश : मंत्री ने मौजूद कुछ लोगों के कहने पर नारायणपुर प्रखंड के कहारपुर कोसी नदी स्थित तटबंध पर शीघ्र फ्लड फाइटिंग व एन्टीरोजन कार्य शुरू कराने का आदेश दिया। मौजूद लोगों से वहां की हर वस्तु-स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि वहां की स्थिति वर्तमान में बेहद चिंताजनक है। मंत्री ने इस बात गंभीरता से लेते हुए मौजूद अफसरों से पूछा कि आखिर इस बार वहां कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ। इसके जबाब में अफसरों ने कहा कि कार्य की स्वीकृति नहीं मिली थी। इसपर मंत्री ने दो दिनों के अंदर वहां की रिपोर्ट देने व कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
