नवगछिया : 40 लोगों की हुई जांच, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

EVENT

नवगछिया : लायन्स क्लब नवगछिया टाउन की ओर से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ थे। सम्मानित अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह उपस्थित रहे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और लायन्स पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ईरा झा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की। संचालन सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने किया। सेवा परमो धर्म के अंतर्गत क्लब के डॉक्टर सदस्यों ने 40 व्यक्तियों की जांच की और उन्हें उचित स्वास्थ्य सलाह दी।

शिविर में डॉ. बी.एल. चौधरी, डॉ. अशोक कुमार केजरीवाल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अरुण राय, डॉ. अनंत विक्रम और डॉ. इरफान इजाद ने अपनी सेवाएं दीं। कम्पाउंडर अरुण जयसवाल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लायन प्रोफेसर विजय कुमार, लायन सुरेन्द्र कुमार चौधरी, लायन भगवती पनसारी और लायन अशोक गोपालका भी मौजूद रहे।

इसके अलावा लायन विनोद खण्डेलवाल, क्लब कोषाध्यक्ष लायन मनोज कुमार सर्राफ, सेवानिवृत्त शिक्षक वासुदेव यादव, दिनेश पंडित और राजेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थे। आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य बलराम रजक और बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी.पी. सर, रंजीत सर एवं परसोत्तम की भी उपस्थिति रही।