नवगछिया : नवगछिया के रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित बुढ़िया काली मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के उद्घाटन के अवसर पर उप महानिरीक्षक विकास वैभव, नवगछिया के डीएसपी प्रवेंद्र भारती, जिला कृषि पदाधिकारी भागलपुर कृष्णकांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मंच का विधिवत उद्घाटन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर डीआइजी विकास वैभव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार में जीने के लिए अध्यात्म एक खास माध्यम है जो कि लोगों को धार्मिक महत्व से समायोजित करता है। धर्म से अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है। अत: धार्मिक सिद्धांतों पर अपने अनुदेशकों एवं स्वार्थ की भावना का त्याग कर धर्म अनुकूल बनना चाहिए।

उद्घाटन मंच से परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा से जीवन के हर एक उपलब्धियों को प्राप्त किया जा सकता है। बशर्ते आपका मन स्वच्छ एवं पवित्र हो। किसी कारणवश किसी भी व्यक्ति का हृदय अपने संवाद से नहीं दुखाना चाहिए।

भवानीपुर बुढ़िया काली मंदिर परिसर में आयोजित नो दिवसीय श्री शंतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरूआत कलश यात्र से हुई। जिसमें तीन हजार महिलाओं ने भाग लिया। दक्षिणोश्वर काली मंदिर के कुएं पर स्वामी आगमानंद महाराज अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचार कर कलश में जल भरवाया। कलश यात्र में 40 घोड़ा, कन्याएं, महिलाओं, पुरोहितों ने भाग लिया।
मौके पर हजारों श्रद्धालुओं सहित यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुबोध यादव, अनिरुद्ध यादव, गौरव उर्फ सोनू, इंद्रजीत कुमार, अनमोल कुमार सुमन, दीपक शर्मा सहित कई भक्तजन उपस्थित हुए।
