नवगछिया – श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में 31 वां श्री श्याम महोत्सव स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा. जानकारी अध्यक्ष रवि सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस बार यह महोत्सव का कार्यक्रम छोटे रूप में मारवाड़ी विवाह भवन में किया जा रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें भजन गायक कोलकाता से नरेंद्र सोनी, अनुश्री शर्मा, अभिषेक दधीच (कटिहार) के द्वारा भजनों गायक शिरकत करेंगे. पंडाल की रूपरेखा को सजाने के लिए बंगाल के कारीगरों को लगाया गया है भजन का कार्यक्रम 31 दिसंबर संध्या 7:00 बजे से लेकर रात्रि 2:00 बजे तक होगा. और जात का कार्यक्रम एक जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह से प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 बजे तक समाप्त हो जाएगा.

