बिहपुर । झंडापुर ओपी पुलिस शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए थानाक्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। इसमें पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ भी लग रही है। मंगलवार की देर रात शांति ढाबा के समीप एनएच 31 पर डाक पार्सल लिखे शराब से लदी पिकअप को जब्त कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। अंग्रेजी शराब आसनसोल से बेगूसराय डाक पार्सल लिखे पिकअप वाहन में छुपा कर ले जाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस को डाक पार्सल लिखे पिकअप को चेक किया तो होश उड़ गये। गाड़ी शराब से भरी पड़ी थी।
ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की जब्त पिकअप से 83 कार्टन शराब बरामद हुआ हैं। इसमें कुल 2688 बोतल शराब हैं । वही स्टार बालू 750 मिली का 120बोतल, 375 मिली का 264 बोतल, 180मिली का 480बोतल, रॉयल सन गोल्ड 375 मिली की 600 बोतल एवं 180 मिली के 1200 बोतल किक बीयर, 24 बोतल शराब बरामद हुई हैं।

वहीं पिकअप चालक पश्चिम बंगाल के इथलाबाड़ी जोगीघोरा बाराचक अलीपुरद्वार निवासी रुस्तम अंसारी एवं उपचालक हसीबुल अंसारी ग्राम रहीमपुर थाना वीरवारा जिला बेस्ट बंगाल का हैं। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल निवासी पप्पू यादव को दबोच लिया।
शराब पप्पू यादव ने ही मंगवाया था। पुलिस ने इनलोगों से पांच मोबाइल भी बरामद किया है। शराब को लेकर पुलिस लगातार एनएच 31 पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही हैं और इसमें सफलता भी मिल रही है। लेकिन शराब कारोबारी तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। ओपी प्रभारी ने बताया शराब के खिलाफ सघन छापेमारी जारी रहेगी।
