नवगछिया : 23 सौ की जगह दो हजार में देता था व्यावसायिक सिलेंडर.. रीफिलिंग की सारी मशीन उपलब्ध

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया के हर ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल में रीफिलिंग किया  हुआ कॉमर्शियल  अवैध गैस की आपूर्ति रामचंद्र साह के जाने की बात सामने आ रही है। लोगों ने बताया कि वह वर्षो से इस धंधे से जुड़ा हुआ है। उसके पास रीफिलिंग की सारी मशीन उपलब्ध है। लोग बताते हैं कि व्यावसायिक सिलेंडर जहां गैस एजेंसी में 23 सौ रुपए में मिलता है। वहीं मात्र दो हजार रुपए  में रामचंद्र साह यह गैस होटलों और ढाबों तक पहुंचा देता था। वहीं घरेलू सिलेंडर भी बाजार में एजेंसी से कम दाम और आसानी से उपलब्ध कराने में उसे महारथ हासिल थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद शनिवार की सुबह आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने बताया कि इनदिनों उसके गैस सिलेंडर की पैंकिंग खुली रहती है। सिलेंडर में गैस भी कम रहता है। लोगों ने  बताया कि भारत गैस की नवगछिया स्थित देवी गैस एजेंसी पर रामचंद्र साह का पूरी तरह से प्रुभत्व है। वहीं नोनियापट्टी के लोगों ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर उसका अवैध गोदाम बना हुआ है। जहां वह गैस सिलेंडर छुपाकर रखता है। वह अवैध रीफिलिंग कर एजेंसी से कम दामों में सप्लाई करता था।

शुक्रवार को विस्फोट की घटना के बाद रामचन्द्र साह के घर के मलबे से नवगछिया पुलिस ने 91 सिलेंडर जब्त किया। पुलिस ने 19 किलो का 11 भरा सिलेंडर, 14 किलो का 8 भरा सिलेंडर, 14 किलो का 42 खाली भारत गैस का सिलेंडर, रीफिलिंग पाइप, वेट मशीन सहित अन्य सामान बरामद  किया गया।