नवगछिया : 23 सितंबर को पूर्णिया में देश के गृह मंत्री अमित शाह आयंगे.. नवगछिया से 5000 कार्यकर्ता

सूचना/खबरे

नवगछिया : 23 सितंबर को पूर्णिया में देश के गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय नवगछिया भाजपा कार्यालय पहुंचे. उनकी मौजूदगी में नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि नवगछिया से 5000 कार्यकर्ता पूर्णिया के लिए रवाना होंगे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 17 सितंबर और 2 अक्टूबर को सेवा कार्यक्रम चलाने का निर्देश भी मौके पर दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, मंडल पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.