नवगछिया : 18 दिन बाद इलाज के दौरान जख्मी युवक की पटना में मौत

सूचना/खबरे

खरीक | बच्चे को पीटने से रोकने पर युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर​ दिया गया था। 18 दिन बाद गुरुवार की रात इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। मृतक अरुण मंडल (35) खरीक के नया टोला भवनपुरा का रहने वाला था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्नी राधा देवी परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को शव लेकर थाना पहुंची और गांव के ही नीरज मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया। आवेदन में कहा है कि 22 जुलाई को पति भोज खाने जाने के लिए घर से बाहर निकले तो देखा कि पड़ोस के ही नीरज मंडल अपने बच्चे को पीट रहा है।

पति ने बच्चे को पीटने से मना किया तो नीरज ने लाठी से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। पति बेहोश हो गए तो नीरज मृत समझ कर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।