बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। अपहृत लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें नारायणपुर प्रखंड के बीरबन्ना निवासी सरवीन साह, धर्मेंद्र साह, अशोक साह व साता देवी पसराहा थानाक्षेत्र के दुधैला निवासी छतीश साह को नामजद किया है।
बताया गया है कि पूर्व में भी नामजदों द्वारा उक्त नाबालिग लड़की के साथ घटना की गयी थी। जिसका निपटारा सामाजिक स्तर पर किया था। बिहपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

