नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर नवगछिया अनुमंडल की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेविका सहायिका अपने 15 सूत्री मांगों से भरा ज्ञापन भी नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा. कार्यक्रम के दौरान सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने. सेविका को ग्रेड थ्री व सहायिका को ग्रेड चार में समायोजित किये जाने, सेविका को 18 हजार व सहायिका को 12 हजार वेतन दिए जाने सहित अन्य मांग कर रही थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की मांग जायज है. जिस तरह सरकार द्वारा सेविका सहायिका से कार्य लिया जाता है लेकिन न्यूनतम मजदूरी भी नही दी जाती है. सरकार द्वारा द्वारा शोषण किया जा रहा है. सेविकाओं ने कहा कि बिहार सरकार ने जो राशि की बढ़ोतरी की गई है. वह पूर्व में ही केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया जा चुका है.

सरकार सेविकाओं सहायिकाओं को गुमराह कर रही है. सरकार हमलोगों की जो मांग है उसे पूरा करे. हमलोगों की मांग अगर पूरी नहीं होती है तो सड़क का चक्का जाम, सभी कार्यालय में ताला बंद किया जाएगा.
सेविकाओं ने कहा कि 29 दिसंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व सोनी कुमारी कर रही थी. कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रीति देवी, पार्वती कुमार, शैंपू कुमारी, सरिता सिंह, निभा सुमन, ज्योति कुमारी, लूसी कुमारी, लवली कुमारी, शांति देवी, सुनैना देवी, कविता कुमारी, सहित अधिवक्ता नंद लाल यादव मौजूद थे.
