नवगछिया : 14 नवर सड़क पर बस व स्कार्पियो की टक्कर, मची अफरातफरी, बल बल बचे यात्री-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता के पास 14 नवर सड़क पर शनिवार को स्कार्पियो एवं बस की हुई आमने सामने की टक्कर हो जाने से अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि इस दुर्घटना में को हताहत नहीं हुआ. दुर्घटना के बाद बस पर सवार सभी यात्री एवं स्कार्पियो पर सवार सभी लोग सुरक्षित थे. दुर्घटना में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना शनिवार की दोपहर की है बस भागलपुर से नवगछिया की ओर आ रही थी कि भागलपुर की ओर जा रही स्कार्पियो बस से जा टकराई. दुर्घटना के बाद वहां पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पहुंच ने दुर्घटना ग्रस्त स्कार्पियो को सड़क से हटाकर परिचालन शुरू कराया.