नवगछिया : 14 नंबर सड़क गड्ढे में तब्दील, कीचड़ व फिसलन में खतरनाक हो रही है सड़क-Nauagchia News

सूचना/खबरे

नवगछिया :विक्रमशिला पुल पहुच पथ की ब्रांच सड़क तेतरी जहान्वी चौक 14 नंबर सड़क कलबलिया धार के पास कटाव स्थल पर सड़क गड्ढे में तब्दील होने के बाद सोमवार से हो रही वर्षा के कारण और भी ज्यादा खतरनाक हो गई है. गड्ढा नुमा सड़क होने एवं बारिश के कारण उस पर फिसलन हो जाने से सड़क पर दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो जा रहे हैं. वहीं तीन पहिया, चार पहिया सहित बस को भी आवाजाही में भी काफी दिक्कत हो रही है. सड़क के गड्ढे में तब्दील हो जाने के कारण आए दिन टेम्पू दुर्घटना ग्रस्त होते होते बच जा रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

,, गड्ढे में तब्दील सड़क में दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं वाहन चालक

सड़क पर फिसलन होने के कारण मंगलवार को कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हुए. हालांकि दुर्घटना में वाहन चालकों को आंशिक चोटे आई. मालूम हो कि गंगा नदी की आई बाढ़ के बाद पानी के अत्यधिक दबाव के कारण कल बलिया धार के पास सड़क ध्वस्त हो गया था. सड़क ध्वस्त होने के एक माह बाद जलस्तर में कमी आने पर सड़क की मरम्मत पथ निर्माण विभाग के द्वारा कराई गई थी. पथ निर्माण विभाग द्वारा कटाव स्थल मिट्टी भराई कर सिर्फ सड़क को चलने योग्य बना कर छोड़ दिया गया था. सोमवार की रात से हो रही बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई और सड़क पर इतना फिसलन हो गया के लोगों को वहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया आए दिन उक्त स्थल पर लोग दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर सड़क की मरम्मती अविलंब नहीं कराई गई तो किसी दिन यहां पर बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. वहीं इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने कहा कि सड़क खतरनाक हो गई है. सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. परबत्ता तक सड़क काफी सकड़ी होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के पदाधिकारियों को कटाव स्थल पर सड़क की मरम्मत करने एवं सड़क की चौड़ी करण कराए जाने की मांग को लेकर मिलेंगे. अगर इस दिशा में अविलंब पहल नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा.