नवगछिया : 14 नंबर सड़क पर सुबह एक ट्रक ने शिक्षक को ठोकर मारा.. भागलपुर से पटना रेफर -Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पीएचसी के पास 14 नंबर सड़क पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक ने शिक्षक को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को लोगों ने पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर से पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि शिक्षक राजेश कुमार चौधरी उर्फ भोला चौधरी नवटोलिया के निवासी हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के समय वे साइकिल से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पीएचसी के पास गिट्टी लदे ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शिक्षक को नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां से डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया। स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।

घटना के बाद भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक व उपचालक फरार हो गया है। दोनों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं वाहन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।