नवगछिया : प्रखंड मुख्यालय में 10 सुत्री मांगों को लेकर जीविका दीदी ने धरना प्रदर्शन की। बुधवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हुए,मांगों की सूची बीपीएम को सौंपी। मांगें नहीं माने जाने पर कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। 25 हजार मानदेय करने, मातृत्व अवकाश, मेडिकल, डेथ क्लेम, काम से हटाने की धमकी बंद करने, क्षेत्र भ्रमण भत्ता, ऋण माफ़ी आदि मांगे शामिल है। मौके पर आकांक्षा प्रिया, निकुला देवी, अलीश्वर प्रसाद, प्रह्लाद मंडल, डॉली कुमारी, ज्योति, सुलेखा आदि शामिल थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उधर , जीविका दीदी ने अपनी मांग को लेकर ऑफिस मकंदपुर में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उसके पश्चात धरने पर बैठ गई। 10 सूत्री मांग को लेकर कोसी पार नवगछिया व ढोलबज्जा कदवा के जीविका दीदी ने धरना में भाग लिया। सभी कैडर को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र दिए जाएं। मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगे। सभी कैडर का मानदेय कम से कम 25000 दिया जाए। सभी दीदी को ऑफिस की ओर से धमकी देना बंद हो।
पांच वर्ष पुराने जीविका दीदी के ऋण माफ हो। परियोजना में तीन साल पूरा करने वाले कैडरों के लिए स्टाफ के रूप में पद्दोन्नति की व्यवस्था हो। सभी कैडरों को समाजिक सुरक्षा का लाभ, अवकाश, महिला कैडरो को विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश, दो लाख मेडीक्लेम, पांच लाख डेथ क्लेम दिया जाए. इस प्रदर्शन में माला जयसवाल, रुक्मिणी देवी, पूनम भारती कंचन देवी, रेखा देवी, बेबी देवी, नूतन देवी, सोनी बेगम, मधु देवी, कमला देवी, सुनीता देवी सहित कई अन्य जीविका शामिल थी।

