गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोढियारी के अवधेश मंडल के 10 वर्षीय पुत्र को दुकान से चोरी करने के आरोप में गांव के ही अशोक भगत सहित अन्य ग्रामीणों ने पीटकर अधमरा कर दिया। शाम को परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी गोपालपुर लाया गया तथा पुलिस को जानकारी दी गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मायागंज अस्पताल एंबुलेस से भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह शीतल अन्य बच्चों के साथ सड़क पर घूम रहा था। इसी बीच अशोक भगत व उसके पुत्र ने बच्चों को देख कर चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस कारण बच्चे भाग गये और शीतल कहीं छिप गया।

कुछ देर के बाद घर आने पर उसे परिजनों द्वारा अशोक भगत के पास पूछताछ के लिए पहुंचा दिया। लेकिन अशोक भगत एवं उसके परिजनों ने बच्चे को घर में बंदकर पीटना शुरू कर दिया। परिजन का रहा था कि यदि शीतल ने चोरी की होगा तो उसे ढूंढ कर वापस कर दिया जायेगा। परन्तु अशोक भगत सहित दर्जनों ग्रामीणों द्वारा बर्बरतापूर्वक उसकी पिटाई की गई।
