नवगछिया : गोपालपुर थाने को सूचना मिली कि तिनटंगा करारी गांव के मोनू कुमार ने अपने घर के पास इलाके में दहशत फैलाने के लिए हथियार से फायरिंग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंची पुलिस की गश्ती टीम ने घटना की पुष्टि की और उसके घर पर छापेमारी की, जहां से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गोपालपुर थाने में कांड संख्या 231/24 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रहे हैं।

