नवगछिया: होली पर नहीं बजेगा डीजे, समारोह भी नहीं.. पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई

सूचना/खबरे

होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को अनुमंडल सभागार में एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें एसडीपीओ दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अशोक कुमार ने भाग लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में एसडीओ ने बताया कि कोविड संक्रमण की संभावना को देखते हुए इस बार होली में किसी भी प्रकार के होली मिलन समारोह पर पूरी से प्रतिबंध रहेगा। होली के मौके पर डीजे नहीं बजेगा। बैठक में सभी डीजे संचालकों द्वारा डीजे नहीं बजाने का स्वयं शपथ पत्र लिया गया है। एसडीओ ने कहा कि होली पर किसी सवारी वाहन या चौक-चौराहे पर अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। अश्लील गाना बजा

एं जाने पर पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बताया गया कि होलिका दहन और शब-ए-बारात एक ही दिन होने के कारण प्रशासन पूरी तरह से सजग है। चिह्नित स्थलों पर पर्याप्त रूप से पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी भारती, भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, पारसनाथ साहु, शंकर सिंह, अशोक, राजेंद्र यादव, मो. मोहीउद्दीन, मो. कमरूजमा, मो. अजहर एवं सभी सीओ-बीडीओ और थानाध्यक्ष उपस्थित थे।