नवगछिया : हेरिकेंस को हराकर नवगछिया ब्लास्टर ने जीता मुकाबला

खेल

नवगछिया। करण क्रिकेट क्लब और गुंजन ट्रेडर्स की ओर से आयोजित नवगछिया क्रिकेट लीग का फाइनल शुक्रवार को नवगछिया ब्लास्टर और हेरिकेंस के बीच खेला गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें नवगछिया ब्लास्टर ने जीत दर्ज की।

हेरिकेंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 18 ओवर में 110 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में हेरिकेंस की ओर से रणधीर ने 28, साजिद 22 ओर छोटू ने 20 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में ब्लास्टर की तरफ से रिक्कू खान ने पांच विकेट और हर्ष और अंकित ने दो-दो विकेट लिए। ब्लास्टर की टीम की और से रिक्कू खान ने तेज शुरुवात देते हुए 36 रन बनाए और बाद आए चंदन ने 30 रन बनाकर नाबाद मैच जिताया।

ब्लास्टर ने ये मैच 14 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रिक्कू खान रहे। वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट अमित कुमार, बेस्ट बॉलर हर्ष, बेस्ट बेस्टमैन चंदन, बेस्ट फील्डर दीपक गुप्ता रहे। करण क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर निखिल राज ने बताया कि आगे नवगछिया में इससे भी अच्छा लीग होगा।