नवगछिया : हीट वेव को लेकर एसडीओ ने अनुमंडल अस्पताल का लिया जायजा

सूचना/खबरे

नवगछिया। हीट वेव को लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने जायजा लिया। ज्ञातव्य हो कि लगातार तापमान बढ़ रहा है। पारा 43 डिग्री के पार हो गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लू लगने वाले रोगियों का अस्पताल में इलाज की सुविधा के बारे में अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि लू लगने वाले रोगियों के इलाज के लिए अस्पताल का एक रूम एसी का है। जिसमें 24 घंटा एसी चालू रहता है। लू लगने वाले रोगियों के इलाज के लिए छह बेड बनाए गए हैं। अस्पताल में चिकित्सक की उपस्थित को देखा गया।