रंगरा | हृदय गति रुकने से बीईओ कुमारी निर्मला का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। वे एक साल से बीमार चल रही थीं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Whatsapp group Join

उन्हें नवगछिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वर्ष 2022 में रंगरा में उन्होंने योगदान दिया था।

तीन वर्षों के दौरान शिक्षा में काफी सुधार किया। उनके निधन पर महावीर सिंह मदरौनी इंटरस्तरीय स्कूल चापरहाट में शोकसभा हुई। शिक्षकों व छात्रों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। शोक जताने वालों में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, शिक्षक पंकज भरती, चंद्रशेखर कुमार, मीनाक्षी कुमारी, चंद्रकला श्रीवास्तव, उमाकांत सिंह, राजेशकुमार आदि शामिल थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *